AI वर्ल्ड में सनसनी: चीनी एआई लैब्स ने चोरी-छिपे किया Claude AI का इस्तेमाल, Anthropic ने लगाया डेटा चोरी का गंभीर आरोप!

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया से एक बहुत बड़ी और विवादास्पद खबर आ रही है। चैटबॉट 'Claude' को बनाने वाली अमेरिकी टेक कंपनी Anthropic ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि चीनी एआई प्रयोगशालाओं (AI Labs) ने उनके लाखों सीक्रेट डेटा एक्सचेंजों का गुप्त रूप से इस्तेमाल किया है।

क्या है पूरा विवाद?

एंथ्रोपिक के मुताबिक, चीनी टेक कंपनियों ने अपने खुद के डोमेस्टिक एआई मॉडल्स को ट्रेन और मज़बूत करने के लिए क्लाउड एआई (Claude AI) के डेटा और एल्गोरिदम की चोरी की है। इस खुलासे के बाद अमेरिका और चीन के बीच चल रहा टेक-वॉर (Tech War) और गहराने की आशंका है, जिससे सिलिकॉन वैली के एआई शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post